छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ से संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया।

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

कोरिया से रईस अहमद की रिपोट – अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी माने जाने वाले डॉ संदीप पाठक जी को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।डॉ. संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के रहने वाले हैं। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था। संदीप पाठक जी आपस में तीन भाई-बहन हैं। छोटे भाई का नाम प्रदीप पाठक है जबकि बहन प्रतिभा पाठक हैं। और उन्होंने बिलासपुर से MSc की पढ़ाई पूरी की और फिर ब्रिटेन के कैंब्रिज से पीएचडी की पढ़ाई पूरी करके वह वापस भारत आ गए। डॉक्टर संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली में फिजिक्स के प्रोफेसर है । डॉ संदीप पाठक अपनी रणनीति के साथ-साथ पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी भी माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी में उनका कद कुछ खास ही है। और उन्होंने पंजाब में बूथ लेवल पर महारत से काम किया है। जिसका नतीजा आज सामने दिख रहा है और आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना चुकी है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button