दुर्ग। जिले की निवेदिता शर्मा का एयरफोर्स में सिलेक्शन हुआ है। निवेदिता का बचपन से ही सपना था कि वह बड़ी होकर एयरफोर्स ज्वाइन करेगी। इसके लिए निवेदिता के पिता ने भी उसका साथ दिया उसके पढ़ाई के लिए जीतोड़ मेहनत की। इसके लिए निवेदिता ने भी अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रयास किये और अब एयरफोर्स जॉइन कर माता पिता, जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। निवेदिता का एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। निवेदिता बचपन से ही पायलट बनना चाहती थी। निवेदिता के पिता अशोक शर्मा उसे हमेशा कहते थे कि वह एक दिन एयरफोर्स जॉइन जरूर करेगी और आसमान में उड़ने का सपना जरूर पूरा करेगी। वह 15 जनवरी को हैदराबाद जाकर ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बनेगी। निवेदिता दो बार एयरफोर्स के एग्जाम में सिलेक्ट नहीं हो पाई। इसके बाद तीसरी बार एग्जाम दिया और सफलता मिली है। स्कूल के दिनों में निवेदिता के पापा के दोस्त ने निवेदिता की मुलाकात एक कर्नल से कराई थी। निवेदिता ने उनसे पायलेट बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे एयरफोर्स में जाने का रास्ता सुझाया। उसी समय से निवेदिता ने ठान लिया था कि वो एयरफोर्स में जाएगी।
Read Next
6 hours ago
ICC Men’s T20 World Cup में भारत का ऐतिहासिक धमाका: 256 रन ठोक रचा कीर्तिमान
9 hours ago
कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 1 मार्च को, जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र
9 hours ago
जेल में कैदियों के लिए वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित
9 hours ago
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई— कृष्णापुर डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार
9 hours ago
खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार
10 hours ago
अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी साहू के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का विरोध
11 hours ago
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गैंदाटोला मंडल के अध्यक्ष बने मोहम्मद वशीम कुरैशी
13 hours ago
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
13 hours ago
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा का दूसरा दिन, आयरन डोम डील पर टिकी नजरें
13 hours ago





