जनगणना 2027: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कलेक्टर की अनुमति जरूरी
रायपुर।
बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी बिना जिला कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। बिना स्वीकृति लिया गया अवकाश मान्य नहीं होगा।
मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति दी जाएगी।
कब होगा सर्वे?
जनगणना का पहला चरण 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण और आवास गणना की जाएगी। इस दौरान सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
कलेक्टर से लेनी होगी अनुमति
यदि किसी कर्मचारी को अवकाश की आवश्यकता होती है, तो उसे जिला जनगणना शाखा के माध्यम से आवेदन देना होगा। कलेक्टर और जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति के बाद ही छुट्टी स्वीकृत होगी।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।


