छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग के ई.ई. ,एसडीओ ,सब इंजीनियर को रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तारकोंडागांव।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को कोंडागांव जल संसाधन विभाग के ई.ई., एसडीओ एवं सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जगदलपुर एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी जल संसाधन विभाग कोंडागांव से निविदा के आधार पर 1.11 करोड रुपए का निर्माण कार्य का बिल निकालने के लिए ई.ई. एसडीओ एवं सब इंजीनियर जल संसाधन विभाग द्वारा कुल ₹24,00,000 /की मांग की गई थी ।बिल निकालने के एवज में किस्त के रूप में ₹7,20,000/ की मांग की जा रही थी । किस्त के रूप में 1,30,000 /देने की सहमति बनी ।शिकायत का सत्यापन के बाद आज दिनांक 17 जून को आरोपित एसडीओ आरबी चौरसिया के निवास क्वार्टर नंबर जी/3 सिंचाई कॉलोनी कोंडागांव से मांगी गई रिश्वत की रकम ₹1,30,000 / रुपये लेते ई.ई. आर बी सिंह, एसडीओ आर बी चौरसिया ,उप अभियंता डी के आर्य को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button