छत्तीसगढ़न्यूज़

जशपुर जिला के पत्रकारों ने सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार को रायपुर प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होने पर दी अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर जिला के सभी पत्रकारों ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार का प्रमोशन के साथ जशपुर से रायपुर स्थानांतरण होने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।पत्रकारों ने कहा कि श्रीमती नूतन सिदार का तीन साल का कार्यकाल का सराहनीय रहा है। उन्होंने अपनी दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और पत्रकारों के साथ बेहतर तालमेल रहा है। इन्होंने ने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम भेंट मुलाकात में अपना विशेष योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। इस अवसर पर अमान मुल्ला मलिक विष्णु नारायण जोशी विकास पांडे, रवीन्द्र थवाईत , योगेश थवाईत, दीपक सिंह, पप्पू सोनी, आशीष मिश्रा, प्रशांत सहाय, तनवीर आलम ,वाहिद अंसारी आनंद गुप्ता राजू सिंह पप्पू सोनी ,सोनू जयसवाल, सागर जोशी , राम प्रकाश पाण्डेय नीलेश सिंह ओम तिवारी और अन्य पत्रकारगण उपस्थित थे आपको बता दें कि श्रीमती नूतन सिदार जनसंपर्क विभाग में 2012 से नौकरी में आई है। जशपुर से पहले रायगढ़ में भी सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया तत्पश्चात जशपुर में तीन साल सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया। इनको इनकी कार्य कुशलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी और 15 अगस्त में सम्मानित किया गया है। श्रीमती नूतन सिदार पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री ली है। साथ ही हिन्दी साहित्य में एम ए की डिग्री ली है।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button