जशपुर जिले के एसईटीसी केन्द्र में कोविड 19 के 58 मरीजों का किया जा रहा ईलाज….. कलेक्टर स्वयं रखें है निगरानी

डाक्टरों की निगरानी में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

जशपुर 14 अप्रैल 2021 कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।साथ ही वे स्वयं जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और ब्लाक में बनाए गए कोविड केयर सेंटर के साथ कोरनटाईन सेंटर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित निगरानी बनाए हुए । और जहां मरीजों को मदद पहुचानी वहां संबंधित अधिकारियों को संपर्क करके तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है । ताकि मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके । जिला मुख्यालय जशपुर के एसईटीसी केंद्र में वर्तमान में कोविड 19 के 58 पाज़िटिव मरीज है। वहां पर डाक्टरों द्वारा निरीक्षण करके उनकी तत्काल समस्या सुनी जा रही है । और मरीजों की आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a review