अन्य

फडणवीस कल ले सकते हैं सीएम पद की शपथ, आज शिंदे के साथ राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मंगलवार देर रात ठाकरे को बहुमत परीक्षण के निर्देश दिए थे। शिवसेना ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली, तो उद्धव ने फेसबुक लाइव पर आकर त्यागपत्र की घोषणा कर दी। वहीं आज देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

कल फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से दोपहर तीन बजे मुलाकात करेंगे। एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि कल फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं।

भाजपा के अलावा कांग्रेस, एनसीपी ने भी बुलाई बैठक

आज भाजपा के अलावा कांग्रेस, एनसीपी ने भी आगे की रणनीति की बैठकें बुलाई हैं।  इस दौरान कांग्रेस और एनसीपी का जो फोकस रहेगा, वह पार्टी के विधायकों की मौजूदा संख्या को कायम रखना होगा। हालांकि, फडणवीस को एनसीपी-कांग्रेस विधायकों के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। उनके पास पर्याप्त नंबर है।  वहीं  2019 में जब फडणवीस ने एनसीपी नेता अजीत पवार के साथ शपथ ली थी, तब एनसीपी के कई विधायक भी पवार के साथ खड़े थे। फडणवीस के प्रति उनकी निष्ठा रही है। 2019 के चुनावों से पहले भी कांग्रेस और एनसीपी के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल चुनावों से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें अपने बेटे सुजय को सांसद बनाना था। वे बने भी थे। इससे पहले जब तक वे कांग्रेस में रहे, मुख्यमंत्री पद के तगड़े दावेदारों में से एक थे।

कांग्रेस के कुछ विधायकों के टूटकर फडणवीस खेमे में जाने के संकेत

महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के कुछ विधायकों के टूटकर फडणवीस खेमे में जाने के संकेत मिले हैं। शाम तक और स्थिति साफ होगी। कांग्रेस और एनसीपी के सामने अपने विधायकों को बचाए रखने की चुनौती होगी…
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button