छत्तीसगढ़न्यूज़

डीजे संचालक नियमों का करे पालन नहीं तो हो सकती है जेल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

एमसीबी से रईस अहमद की रिपोर्ट
मनेन्द्रगढ़ – एमसीबी जिले में डीजे संचालक नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियम में है कि डीजे संचालकों को रात 10:30 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति है और वह भी 60 डेसिबल के अंदर और उसमें भी अनुमति की आवश्यकता होती है। अक्सर डीजे संचालक शादी पार्टियों में डीजे लगाते हैं और रात 1 या 2 बजे तक डीजे बजाते हैं और वह भी हाइ डिसेबल पर।
ध्वनि प्रदूषण एक ऐसा प्रदूषण है जिसमें कई गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को और भी बहुत ज्यादा बीमार करने की क्षमता होती है जैसे कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति और हार्ट के मरीजों के लिए तो डीजे किसी साइनाइट से कम नहीं है। इसके अलावा स्कूलों में पढ़ाई का माहौल भी खराब होता है। डीजे की शोर में शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं, यह बच्चों को पता ही नहीं चलता है। इसीलिए स्कूल और अस्पताल के आसपास इस पर कड़ाई बरतने के निर्देश हैं। इसे देखते हुए राज्य शासन ने डीजे व स्पीकर बजाने के लिए मापदंड तय कर दिए हैं और रात 10:30  बजे तक निर्धारित आवाज के साथ डीजे या स्पीकर या फिर साउंड बाक्स बजाने की छूट दी गई है और डीजे संचालकों के नियमों का पालन नहीं करने पर संचालक को जेल भी हो सकती है।अगर आप भी डीजे,स्पीकर,साउंड बॉक्स से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से परेशान हैं तो आप इसकी शिकायत बिना डरे तत्काल जिला कलेक्टर, एसडीएम,तहसीलदार, एसडीओपी या फिर एस.पी. को शिकायत पत्र या फोन के माध्यम से कर सकते हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button