न्यूज़रायगढ़

तहसीलदार खरसिया द्वारा बार-बार जमीन कब्जा के नाम पर नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है – काशीराम सिदार ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया सर्व आदिवासी समाज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायगढ़ जिला खरसिया तहसील के अजीब मामले समाने आया है .किसान काशीराम सिदार का कहना है कोई भी व्यक्ति शिकायत करता है तो उसकी जमीन कहां पर है पटवारी या राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच कराना चाहिए उसके बाद उचित कार्रवाई के लिए आगे कानूनी नोटिस तामील करना चाहिए लेकिन यहां तो कांशीराम सिदार ने अपने पुरखौती जमीन खसरा नंबर 320/418/2 और खसरा नंबर 320 पर काबिज हैं स्वयं का घर बना है और वहीं निवास करते आ रहे है, तथा और निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उसको तहसीलदार खरसिया द्वारा अन्य खसरा नंबर 14, 328/1, 329/1 पर बलात् कब्जा करने का नोटिस भेजकर निर्माण-कार्य बंद करने को कहा जा है, जबकि खसरा नं 14 दुबेराम डनसेना पिता लिभूराम कृषि भूमि, 328/1 तुलबाई कृषि भूमि, 329/411चितावर सिंह कृषि भूमि आबादी से दूर अन्यत्र है। इससे पहले खसरा नं 123/1ख जो आबादी भूमि अन्यत्र है पर बलात् कब्जा के नाम पर परेशान किया जा रहा था और अब यह। यहां तो कोई भी व्यक्ति शिकायत करता है तो बिना जांच किये अनावेदक पर जवाब तलब के लिए नोटिस जारी कर दी जाती है, कोई जांच नहीं। पीड़ित किसान कांशीराम सिदार ने कहा तहसील में बैठे ऐसे अधिकारी जो मुझे परेशान कर रहे है,मानसिक रूप से तनाव पहुंचा रहे है उन पर मानहानि के लिए सत्र न्यायालय का शरण लेने की बात कहा ताकि उचित न्याय मिल सके।
जिला रायगढ़,खरसिया के सर्व आदिवासी समाज खरसिया के ब्लॉक अध्यक्ष है कांशीराम सिदार के द्वारा ऐसे अधिकारियों पर उच्च अधिकारी को संज्ञान लेने और शासन से उचित कार्रवाई की गुहार किया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button