त्रिभोना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

पुसौर।

[img-slider id="274450"]
विकासखंड पुसौर के समीपस्थ ग्राम त्रिभोना स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के रूप में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक सुभाष पाणिग्राही, प्रधान पाठक सुदर्शन भोय, यशवंती गुप्ता, उद्धव चौहान, टिकेश्वर प्रधान, दुखनाशन गुप्ता, वीणा साव एवं पांडव शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान पाठक सुभाष पाणिग्राही ने पालकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।

वहीं सहायक शिक्षक सुदर्शन भोय ने विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण कर नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित पालकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने तथा उनकी साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में ग्राम त्रिभोना के बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने शाला प्रवेश उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Back to top button