दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला को पिकअप ने कुचला मौत
मनेंद्रगढ़/ झगराखांड रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा , जहां एक स्कूटी सवार महिला को पिकअप वाहन ने कुचल दिया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई,
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने स्कूटी से जा रही थी, तभी पीछे से एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
*सीसीटीवी फुटेज से होगी आरोपी की पहचान*
पुलिस ने बताया कि घटना के समय आसपास के सीसीटीवी कैमरों में घटना का पूरा दृश्य कैद हो गया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल, मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है.
बदहाल यातायात व्यवस्था का जिम्मेदार कौन
इस घटना के पीछे नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था का हाथ है. सड़क के किनारे वाहन बेतरतीब खड़े हुए हैं, जिससे जगह कम हो जाती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, सड़क पर कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिससे वाहन तेज गति से चल रहे हैं और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है.
इस घटना के बाद, नगर प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह तत्काल इस बदहाल यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करे. सड़क के किनारे वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाए, स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए.
इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.मृतक की एक छोटी बच्ची बार-बार पूछ रही है, “मेरी मम्मा कहां है कब आएगी” यह घटना न केवल पीड़ित परिवार के लिए, बल्कि पूरे नगर के लिए एक दर्दनाक याद बन गई है.
प्रशासन को तत्काल इस समस्या का समाधान करना चाहिए और नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारना चाहिए.



