नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रायपुर. 2 जुलाई 2026. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आज तीन संभागों बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग के नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की सूची जारी की है। विभाग द्वारा विगत 25 जून को रायपुर और सरगुजा संभागों के नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) की सूची जारी की गई थी। 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग नगर निगम में  मदन बढ़ई, श्रीमती चमेली साहू,  अनूप सोनी, तुलसी यादव, श्री दशरथ निर्मलकर, श्री गौरव शर्मा, श्री तेखन सिन्हा, श्री कांतिलाल जैन (गोलू) एवं श्री नरेश तेजवानी को पार्षद नामांकित किया है। विभाग द्वारा कुम्हारी नगर पालिका में श्री मनहरण साहू, श्री गोविंडी गोस्वामी, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्री अवधेश शुक्ला एवं श्री प्रणव श्रीवास्तव को तथा अमलेश्वर नगर पालिका में श्री सुनील शर्मा, श्रीमती भारती यादव, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्री हीरालाल साहू एवं श्री रामाधार साहू को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं धमधा नगर पंचायत में श्री उदयकांत पटेल, श्री मथुरूलाल महोबिया एवं श्री अजय मिश्रा को, पाटन नगर पंचायत में श्री दामोदर चक्रधारी, श्री प्रकाश बिजौरा एवं श्री गंगाप्रसाद देवांगन को, उतई नगर पंचायत में श्री शशि वर्मा, श्री चेतन साहू एवं श्री चंदू देवांगन को तथा अहिवारा नगर पालिका में श्री लक्ष्मण मंत्री, श्रीमती पुनिता राउत, श्रीमती ममता जंघेल, श्री शिवशंकर कश्यप एवं श्री नंदकुमार यादव को पार्षद नामांकित किया गया है।

कबीरधाम जिले के पंडरिया नगर पालिका में श्री रोशन जैन, श्री यशपाल छाबड़ा, श्री रमेश गुप्ता, श्री झय चंद्रवंशी एवं श्री लाला यादव, इंदौरी नगर पंचायत में श्री कौशल तिवारी, डॉ. भरत यादव एवं श्री रोहित कुमार मरावी, कवर्धा नगर पालिका में श्री संतोष भारती, श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा, श्रीमती निशा साहू, श्रीमती मधु तिवारी एवं श्रीमती शिवकुमारी यादव, बोड़ला नगर पंचायत में श्रीमती शारदा गंधर्व, श्री गौतम गुप्ता एवं श्री मानिकदास माणिकपुरी, सहसपुर-लोहारा नगर पंचायत में श्री अश्रु पटेल, श्री मोहनलाल साहू एवं श्री सत्यप्रकाश तिवारी तथा पिपरिया नगर पंचायत में श्री अनिल श्रीवास, श्री पुन्नी यादव एवं श्री नंद कुम्भकार को नामांकित पार्षद बनाया गया है।

बालोद जिले में बालोद नगर पालिका में श्री रवि पाण्डे, श्री संतोष कौशिक, श्री नितेश वर्मा, श्री जागेश्वर ढीमर, श्रीमती हितेश्वरी कौशिक एवं श्री चंद्रशेखर वर्मा, दल्लीराजहरा नगर पालिका में श्री राजेश दसोडे, श्री महेन्द्र सिंह, श्री ललित जैन, श्री राकेश देवांगन एवं श्री महेन्द्र पिपरे, डौंडी नगर पंचायत में श्री निखिल अग्रवाल, श्री निलेश जायसवाल एवं श्रीमती संध्या निषाद, डौंडीलोहारा नगर पंचायत में श्री धिरेंद्र टांक, श्रीमती लता गुप्ता एवं श्री जिवराखन कौमार्य, चिखलाकसा नगर पंचायत में श्री भरत भाई पटेल, श्री हरजीत सिंह एवं श्री बृजमणि यादव, गुरूर नगर पंचायत में श्री चंद्रप्रकाश गांधी, श्री यादराम साहू एवं श्री रामेश्वर लावत्रे, गुंडरदेही नगर पंचायत में श्री गिरिजा यादव, श्री गोकुल निषाद एवं श्री चेतन सोनकर तथा अर्जुन्दा नगर पंचायत में श्री शिवभजन यादव, श्री रजनीकांत शर्मा एवं श्री मनीष ठाकुर को पार्षद नामांकित किया गया है।

राज्य शासन ने बेमेतरा जिले में बेमेतरा नगर पालिका के लिए श्री नंदू राठी, श्री कमलेश वर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती सावित्री रजक एवं श्री तारण सिंह राजपूत, नवागढ़ नगर पंचायत में श्री संतोष घृतलहरे, श्री रमेश मेहर एवं श्री प्रदीप गुप्ता, बेरला नगर पंचायत में श्री कन्हैया सेन, श्री सूर्यकांत साहू एवं श्रीमती प्रतिमा राजपूत, साजा नगर पंचायत में श्री खिलेश्वर साहू, श्रीमती राजेश्वरी भुवाल एवं श्री प्रदीप सोनी, थानखम्हरिया नगर पंचायत में श्री रोहित भारती, श्री अनिल सिंघानिया एवं श्री बलराम निषाद, देवकर नगर पंचायत में श्री मथु चक्रधारी, श्री राकेश पांडेय एवं श्री बद्री सिन्हा, परपोड़ी नगर पंचायत में श्री आकाश सिंह राजपूत, श्री टीकम साहू एवं श्रीमती सनत कुमारी वैष्णव, दाढ़ी नगर पंचायत में श्री राजेश जैन, श्री मनमोहन निर्मलकर एवं श्री गोविंद कुंभकार, भिंभौरी नगर पंचायत में श्री अशोक पाटिल, श्री ओमप्रकाश यदु एवं श्री कोमल नेवल तथा कुसमी नगर पंचायत में श्री दानी साहू, श्रीमती ललिता साव एवं श्री मोहन जांगड़े को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

राजनांदगांव नगर निगम में श्री नागेश यदु, श्रीमती करुणा राजपूत, श्री हर्ष रामटेके, श्री सूर्यकांत श्रीवास, श्रीमती मंजु यादव, श्री भीषम देवांगन, श्रीमती कृति बोरकर एवं श्री देवाशीष झा को नामांकित पार्षद बनाया गया है। डोंगरगढ़ नगर पालिका में श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, श्री जितेन्द्र हिरवानी, श्री सविता दरगढ़, श्रीमती पूजा नामदेव एवं श्रीमती लक्ष्मी यादव, डोंगरगांव नगर पालिका में श्री गुलशन हिरवानी, श्री दयानंद सेन एवं श्री राजीव वैष्णव, छुरिया नगर पंचायत में श्रीमती संगीता यादव, श्री गुरप्रीत सिंह भाटिया एवं श्री नीतीश सिन्हा तथा लालबहादुर नगर पंचायत में श्री राजेन्द्र तिवारी, श्रीमती घमोतीन चंद्रवंशी एवं श्री रेखराम यादव को पार्षद नामांकित किया गया है। इसी प्रकार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की छुईखदान नगर पंचायत में श्री राजू उके, श्रीमती किरण गुप्ता एवं श्री अर्जुन महोबिया, गंडई नगर पंचायत में श्री टेकन देवांगन, श्री राजेश जायसवाल एवं श्री अशोक देवांगन तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में श्री देवनारायण कुम्भकार, श्री सैय्यद अजहरुद्दीन एवं श्रीमती कुंजलता हरमुख को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर नगर निगम में श्री शेखर पाल, श्री जुगल किशोर अग्रवाल, श्री योगेश बोले, श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्री देवाशीष घोष (लाल्टू), श्री विष्णु सोनी, श्री अशोक ठाकुर, श्री ज्ञानचंद कौशिक, श्री रामू साहू, श्री संतोष कुमार दुबे एवं श्री भगवती साहू को नामांकित पार्षद बनाया गया है। तखतपुर नगर पालिका में श्रीमती आरती शिवहरे, श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय, श्री सुनील देवांगन, श्री किशन सचदेव एवं श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, बोदरी नगर पालिका में श्री बलदेव गिरी गोस्वामी, श्री देवेन्द्र कौशिक, श्री सुनील मलघानी, श्रीमती ज्योति कुलदीप एवं श्री घासीराम श्रीवास, बिल्हा नगर पंचायत में श्री अभय अग्रवाल, श्री संदीप सलूजा एवं श्रीमती विश्वासा मानिकपुरी, रतनपुर नगर पालिका में श्री लोकेश्वर तिवारी, श्री दिनेश प्रभाकर (सूर्यवंशी), श्री विनोद जायसवाल, श्री सुरेश सोनी एवं श्री संतोष यादव (दल्लू), कोटा नगर पालिका में श्रीमती गंगिया बाई साहू, श्री महेन्द्र कुमार अग्रहरि एवं श्री नंदलाल क्षत्री (नंदू) तथा मल्हार नगर पंचायत में श्री रामनारायण कश्यप, श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर एवं श्री रवि कैवर्त को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में गौरेला नगर पालिका में श्री रामप्रकाश ठाकुर, श्री बब्बू रोहणी, श्री मथुरा प्रसाद सोनी, श्री सुदामा चक्रधारी एवं श्रीमती ममता मार्को, पेण्ड्रा नगर पालिका में श्री भूधर सोनी, श्री अरुण तिवारी, श्रीमती दुर्गी कोल, डॉ. प्रवीण कुमार राय एवं श्री रामबहादुर सिंह तथा मरवाही नगर पंचायत में श्री कैलाश सोनी, श्री निर्मल चतुर्वेदी एवं श्री प्रमोद गुप्ता को नामांकित पार्षद बनाया गया है। मुंगेली जिले में मुंगेली नगर पालिका के लिए डॉ. संजय वर्मा, डॉ. लेखू साहू, श्री अमितेश आर्य, श्री राजहंस तम्बोली एवं श्री खेमराज मोहले, सरगांव नगर पंचायत में श्री पंकज वर्मा, श्री गोपाल जुनेजा एवं श्री राजकुमार साहू, लोरमी नगर पालिका में श्री अमिताभ तिवारी, श्री अशोक साहू, श्री विनोद सिंह राजपूत, श्री नितेश (मिन्टू) अग्रवाल एवं श्री दुष्यंत खत्री, बरेला नगर पंचायत में श्री राकेश बैस, श्री दीपक अग्रवाल एवं श्री विजय पात्रे, जरहागांव नगर पंचायत में श्री सतीश मसीह, श्री महावीर यादव एवं श्री चंद्रकांत वैष्णव तथा पथरिया नगर पंचायत में श्री उमेश यादव, श्री गंगाराम साहू एवं श्री नरेन्द्र गुप्ता को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

रायगढ़ नगर निगम में श्री ज्ञानेश्वर गौतम, श्री मनोज शर्मा, श्री मनीष गांधी, श्री प्रदीप श्रंगी, श्री सुनील थवाईत, श्री संजय जगवानी, श्री शशिकांत शर्मा एवं श्री पप्पु कुमार को पार्षद नामांकित किया गया है। खरसिया नगर पालिका में श्रीमती सरिता सहिस, श्री शशिभूषण राठौर, श्री रतन अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल एवं श्री राकेश धृतलहरे, धर्मजयगढ़ नगर पंचायत में श्री अनिल पाण्डेय, श्री नीरज अग्रवाल एवं श्री संतोष कुमार सारथी, घरघोड़ा नगर पंचायत में श्री विजय सिन्हा, श्री डोलेप्रसाद पटेल एवं श्रीमती कुंतिला उरांव, लैलूंगा नगर पंचायत में श्री रमेश पटनायक, श्री दिनेश यादव एवं श्री नरेश नायक, किरोड़ीमल नगर पंचायत में श्री वाल्मिकी चौहान, श्री राजकिशोर सिंह ठाकुर एवं श्री अजय कुमार अग्रवाल तथा पुसौर नगर पंचायत में श्री त्रिनाथ गुप्ता, श्री अभिमन्यु साहू एवं श्री विकास कुमार होता को नामांकित किया गया है।

राज्य शासन ने कोरबा नगर निगम में श्री ईश्वर साहू, श्री दीपक यादव, श्री शिवबालक सिंह तोमर, श्री रितेश साहू, श्री सतीश सिंह ठाकुर, श्री रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, श्री अमीलाल चौहान, श्री नवदीप नंदा, श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी एवं श्री मनोज अग्रवाल को एल्डरमैन बनाया है। दीपका नगर पालिका में श्री मनोज दुबे, श्री पवन अग्रवाल, श्रीमती सुभद्रा यादव, श्री आनंद चौकसे एवं श्री अश्विनी मिश्रा, कटघोरा नगर पालिका में श्री धन्नू प्रसाद दुबे, श्री मनोज नायडू, श्री देव दुबे, श्री बजरंग पटेल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल, बाकीमोंगरा नगर पालिका में श्रीमती राखी अग्रवाल, श्री जितेन्द्र सिंग, श्री देव यादव एवं श्री निराकार नाहक, पाली नगर पंचायत में श्री रामविलास जायसवाल, श्री हरीश चावड़ा एवं श्री रामनारायण पटेल तथा छुरीकला नगर पंचायत में श्री राकेश प्रताप सिंह, श्रीमती गायत्री श्रीवास्तव एवं श्रीमती राजेश्वरी साहू को पार्षद नामांकित किया गया है।

जांजगीर-चांपा जिले में जांजगीर-नैला नगर पालिका में श्री कार्तिकराम सूर्यवंशी, श्रीमती उर्मिला निर्मलकर, श्री विवेका गोपाल, श्री रितेश कुमार राठौर एवं श्री रितेश अग्रवाल, चांपा नगर पालिका में सुश्री श्वेता श्रीवास, श्री पवन पाठक, श्री गौतम यादव, श्री महाराजा सीताराम गुहा एवं श्री सुधीर गर्ग, अकलतरा नगर पालिका में श्रीमती भारती देवांगन, श्री प्रशांत सिंह बैस, श्री श्यामा चरण चौधरी, श्री शिव अहिरवार एवं श्री संतोष दुबे, बलौदा नगर पंचायत में श्री शिवा जी अग्रवाल, श्री अभिषेक सिंह एवं श्री अमृतलाल देवांगन, खरौद नगर पंचायत में श्रीमती चंद्रवती सोनी, श्री गोपाल आदित्य एवं श्रीमती पुष्पादेवी तिवारी, शिवरीनारायण नगर पंचायत में श्री संदीप यादव, श्री महेश केशरवानी एवं श्री आयुष केडिया, नवागढ़ नगर पंचायत में श्री हेतराम कश्यप, श्री प्रेमलाल धीवर एवं श्री पुनीराम साहू, राहौद नगर पंचायत में श्रीमती ममता सिंह ठाकुर, श्री प्रवेश कुमार अग्रवाल एवं श्री धीरेन्द्रनाथ योगी, पामगढ़ नगर पंचायत में श्री अमित टंडन, श्री तविन्दर पाल सिंह गांधी एवं श्री मुकेश कश्यप, नरियरा नगर पंचायत में श्री कमल कांत साहू, श्री धीरेंद्र कुमार निर्मलकर एवं श्री मनोज कुमार बंजारे तथा सारागांव नगर पंचायत में श्री प्रदीप यादव, श्री केशव करियारे एवं श्री धर्मेन्द्र राठौर को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

सक्ती जिले में सक्ती नगर पालिका में सुश्री सुषमा कसेर, श्री दीपक गुप्ता, श्री दादू केंवट, श्रीमती सुशीला गबेल एवं श्री सुमित शर्मा, डभरा नगर पंचायत में श्री शैलेन्द्र बंजारे, श्री पूरन सिंह सरल एवं श्रीमती सरिता पटेल, जैजैपुर नगर पंचायत में श्री सचिन सिंह, श्री महेश धीवर एवं श्री भूपेन्द्र साहू, नया बाराद्वार नगर पंचायत में श्रीमती अनामिका तिवारी, श्री अरुण शर्मा एवं श्री रविन्द्र खाण्डे, चंद्रपुर नगर पंचायत में श्रीमती कविता पुरोहित, श्री गौरीशंकर गुप्ता एवं श्री गिरजा शंकर यादव, अड़भार नगर पंचायत में श्री बसंत धीरज, श्री नितिन शुक्ला एवं श्री गजेन्द्र राठौर तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया नगर पंचायत में श्री सुनिल मेहर, श्री धजाराम प्रधान एवं श्री दिलीप साहू, बरमकेला नगर पंचायत में श्री परमानंद चौहान, डॉ. रामकुमार नायक एवं श्री प्रकाश बैरागी तथा भटगांव नगर पंचायत में श्री रविन्द्र सिंह बनाफर, श्री तुलसी राम आदित्य एवं श्री रामकृपाल पटेल को नामांकित पार्षद बनाया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम में श्रीमती निलम यादव, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, श्री आशुतोष पाल, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री अतुल कौशल, श्री संतोष त्रिपाठी, श्री यशवर्धन राव एवं श्री रोहित त्रिवेदी को पार्षद नामांकित किया है। बस्तर नगर पंचायत में श्री बनमाली यादव, श्रीमती आशा पाटिल एवं श्रीमती बसंती पटेल को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। बीजापुर नगर पालिका में मंगू हेमला, श्री नंदकिशोर राणा, श्री मेघनाथ मांझी (बबलूसियान), ज्योति हेमला एवं श्री अनिल साहू को नामांकित पार्षद बनाया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर पालिका में श्रीमती सुनीता साहू, श्री शेखनजमुल, सुश्री ज्योत्सना स्वाई, श्री पी. श्रीनु एवं श्री संजीव दास, बड़ेबचेली नगर पालिका में श्रीमती अरुणा टंडन, श्रीमती लक्ष्मी पाणी, श्री सुनील साहू, श्री हनुमान महेश्वरी एवं श्रीमती शिखा अधिकारी, दंतेवाड़ा नगर पालिका में श्रीमती कीर्ति ठाकुर, श्री राजन महेश्वरी, श्री गोवर्धन सिंह भाटी, श्री जी.डी. बैरागी एवं श्री खिरेन्द्र ठाकुर, गीदम नगर पंचायत में श्री जितेन्द्र शिवहरे, श्री उरदो ठाकुर एवं श्री छेदीलाल गुप्ता तथा बारसूर नगर पंचायत में श्रीमती धनलक्ष्मी रेड्डी, श्रीमती चंद्रकला पुजारी एवं श्री सुखराम बघेल को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

कोंडागांव नगर पालिका में श्री अभिनाश शोरी, श्री अशोक कुमार भ्रम्ह, श्री ललित लुंकड़, होलिका नेताम एवं श्रीमती रेखा साहू को नामांकित पार्षद बनाया गया है। कांकेर नगर पालिका में श्रीमती रामप्यारी साहू, सुश्री अंजू नेगी, श्री जितेन्द्र सिन्हा, श्री जयप्रकाश गेडाम एवं श्री मनोज ध्रुव, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में श्रीमती संगीता टांडिया, श्री हेमप्रकाश शिवहरे एवं श्री युगल किशोर शर्मा, चारामा नगर पंचायत में श्री जागेश्वर सिन्हा, श्री परमेश्वर यादव एवं श्रीमती उमा शर्मा, पखांजूर नगर पंचायत में श्री रमेश नाग, श्री तपन सिकदार एवं श्रीमती मनीषा ढाली तथा अंतागढ़ नगर पंचायत में श्री प्रेमलाल पटेल, श्री गौतम शर्मा एवं श्रीमती कुमारी साहू को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नारायणपुर नगर पालिका में श्री मोदनारायण झा, श्री एस. कुमार बेलसरिया, श्री सुधांशु मंडल एवं श्री प्रभा महंत को नामांकित पार्षद बनाया गया है।

Back to top button