देश विदेश

नगर की प्रथम महिला अपने दायित्वों का कर रहीं है बखूबी निर्वहन, आपदा में सहयोग के लिए कर रहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर का दान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्री सहित नगरीय प्रशासन मंत्री ने की सराहना…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सक्ती। 26 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एवं मंत्री नगरी प्रशासन विभाग शिव कुमार डहरिया संयुक्त रूप से नगरीय क्षेत्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रूबरू हुए।
वहीं नगर पालिकाओं अंतर्गत वर्तमान में चल रहे कोविड 19 महामारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। जिसमें नगर पालिका परिषद सक्ती की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा जयसवाल द्वारा मुख्यमंत्री से नगर के शासकीय अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की कमियों के साथ, सीटी स्कैन मशीन, ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण तथा चिकित्सक ना होने की जानकारी दी। वहीं अध्यक्षा श्रीमती सुषमा ने विशेष रुप से महिलाओं के लिए डॉक्टर ,हड्डी रोग विशेषज्ञ ,शिशु रोग विशेषज्ञ इत्यादि ना होने की जानकारी भी दी। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तत्काल जिला कलेक्टर यशवंत कुमार को जिला खनिज न्यास मद से अस्थाई रूप से डॉक्टर नियुक्त किए जाने के हेतु निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर को चिकित्सक प्रदान किए जाने एवं स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए जाने के लिए अध्यक्ष महोदया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं नपा अध्यक्ष ने बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि वंदना इंजीनियरिंग द्वारा 140 नग जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना महामारी के इलाज हेतु देने की बात बताई जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा इस सराहनीय योगदान की प्रसंशा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव नगरीय प्रशासन, जिला जांजगीर कलेक्टर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती उपस्थित थे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button