नरेंद्र मोदी विचार मंच में फूलचंद डनसेना को बनाया गया प्रदेश महामंत्री
सक्ती / मालखरौदा, 15 सितंबर 2026
नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा विकास खंड के ग्राम – मोंटा निवासी फूलचंद डनसेना को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पत्र क्रमांक 485/26 दिनांक 15/09/2026 के तहत जारी किया गया है नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके जनहित विचारों से सहमत लोगों को “नरेंद्र मोदी विचार मंच” से जोड़कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में तन-मन-धन से अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।
*नरेंद्र मोदी विचार मंच का मूल मंत्र है – “पेट को रोटी – देश को मोदी” और “न प्रान्तवाद न जातिवाद अब चलेगा सिर्फ विकासवाद”
इस नियुक्ति पर श्री डनसेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी एवं समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, प्रामाणिकता और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे और मिशन न्यू इंडिया – 2047 को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।
क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है।














