छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 142 नए केस और 2 लोगों की मौत, इन जिलों में मिले ज्यादा संक्रमित मरीज
सत्यपाल सिंह,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना वायरस के 142 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 177 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत है. बीते दिनों की अपेक्षा आज थोड़ा कम मरीज मिले हैं.



