न्यूज़

रायकेरा में गणतंत्र दिवस एवं शारदा पूजन का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

घरघोड़ा :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा में 74 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक सरपंच चरन सिंह सिदार के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण कर मनाया गया।संस्था के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र कर्ण ने शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों , शिक्षकों , कार्यालयीन कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज वीर शहीदों को ; जिन्होंने भारत को ब्रिटिश सरकार से आजादी दिलाई एवं उन संविधान निर्माताओं को ; जिन्होंने हमे मजबूत एवं विशाल संविधान सौंपा उन्हें कृतज्ञता पूर्व स्मरण करते हैं। संविधान के बलबूते पर ही आज हमारा सर्वांगीण विकास सम्भव हो पाया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राम कुमार पटेल ने कहा कि , हमे अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भलीभाँति परिपालन करते हुए राष्ट्रीय एकता बनाए रखना आवश्यक है।ध्वजारोहण पश्चात विद्यालय प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा – अर्चना की गयी।इस अवसर पर छात्राओं के समूह ने प्रार्थना की प्रस्तुति दी।गणतंत्र दिवस के साथ सरस्वती पूजन के दौरान छात्र – छात्राओं के मध्य उत्साह दिखायी दिया।इस अवसर पर प्रधानपाठक लोचन प्रसाद पटेल , देवराम निराला, देवधर सिंह, श्रीमती अलमा सोरेंग , कुमारी तनुजा यादव, श्रीमती सरस्वती पैंकरा, गोकुल कुमार नायक, खेम सिंह राठिया, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, सुशील कुमार चौबे, मुरली साहू, रमन गुप्ता, हितेश्वर निषाद,ललित सिदार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक , शाला प्रबंधन के सदस्य ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button