नारी शक्ति का सम्मान! पार्षद सुनीता साहू का बैलाडीला प्रेस क्लब ने किया भव्य सत्कार

किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल में नामांकित पार्षद बनीं सुनीता साहू का बैलाडीला प्रेस क्लब द्वारा भव्य सम्मान किया गया। शपथ ग्रहण के बाद आयोजित इस गरिमामयी समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने कहा कि पार्षद सुनीता साहू से नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों में अहम योगदान की उम्मीद है। उनके अनुभव और सामाजिक सक्रियता से किरंदुल नगर को नई दिशा मिलेगी।
गौरतलब है कि सुनीता साहू स्वयं भी बैलाडीला प्रेस क्लब की सक्रिय सदस्य रही हैं, जिससे उनका पत्रकारिता और समाजसेवा से गहरा जुड़ाव रहा है। यही कारण है कि उनके सम्मान समारोह में उत्साह और आत्मीयता का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
राजेंद्र सक्सेना (अध्यक्ष), अरुण शर्मा (सचिव), शेखर दत्ता (कार्यालय सचिव), रघु राव (उपाध्यक्ष) देवांगन समाज के अध्यक्ष चंचल देवांगन  एवं तपन दास (सदस्य) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पार्षद सुनीता साहू अपने कार्यकाल में शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों में तेजी और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Back to top button