छत्तीसगढ़न्यूज़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को आंदोलन को सर्व शिक्षक संघ का मिला समर्थन प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे समेत हजारों शिक्षक गए हड़ताल में

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से 29 जुलाई तक किए जा रहे आंदोलन को शिक्षकों के एक और बड़े समूह का साथ मिल गया है पिछली बार की तरह इस बार भी सर्व शिक्षक संघ ने आंदोलन को समर्थन देने का फैसला लिया है और प्रदेश अध्यक्ष समेत हजारों शिक्षक अपने स्कूलों में आवेदन देकर हड़ताल में चले गए हैं निश्चित तौर पर इसका असर स्कूल शिक्षा विभाग में भी पड़ेगा ।

NPG से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा कि

” वास्तव में यह दुखद स्थिति है कि हमें महंगाई भत्ता जैसे मुद्दे पर आंदोलन करना पड़ रहा है सरकार को इसका सीधा संज्ञान लेना चाहिए महंगाई भत्ता कर्मचारी का बुनियादी हक है जो कि आज तक हमेशा मिलता रहा है लेकिन अब उसमें भी कटौती हो रही है । गृह भाड़ा भत्ता जो कि सातवें वेतन मान के आधार पर मिलना था वह भी आज तक छठवें वेतनमान के आधार पर ही मिल रहा है जो की दुर्भाग्य है , 34% मंहगाई भत्ता एवं 7 वें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 5 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है जिसे हमारा पूरा जमीनी समर्थन है और इसके लिए हमारे हजारों साथियों ने अवकाश का आवेदन अपने संस्थान में दे दिया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button