न्यूज़

मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही का सिलसिला आज भी जारी 

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

निरज साहू …सूरजपुर…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630



सूरजपुर  – कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा अनाज के थोक व्यापारियों, ट्रेडर्स और मिलर्स पर छापामार आज भी जारी रही। शनिवार शाम तक मंडी अधिनियम के तहत 1274 क्विंटल धान की जप्ति की कार्यवाही की गयी। जिसकी क़ीमत 27 लाख 83 हज़ार रूपये अनुमानित है। आज थोक व्यापारी पूनम चंद कोयल के यहां 26 क्विंटल, सुशील कुमार अग्रवाल के यहां 21 क्विंटल, ओम राईस प्रोडक्ट्स में 240 क्विंटल, जिंदल एग्रो प्रोडक्ट में 224 क्विंटल, कृष्णा एग्रो प्रोडक्ट्स 280 क्विंटल एवं एग्रो राइस मिल में 483 क्विंटल के धान की जब्ती की गई। प्रशासन की कार्यवाही से धान की अवैध खरीदी बिक्री करने वाले कोचिये व बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन और अफरा-तफरी करने वाले कोचिये व बिचौलियों पर सख्ती करने के साथ ही जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में लगातार कड़ी मॉनिटरिंग करने के लिए सभी जिला नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिया गया है

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button