मंत्री टीएस सिंह देव, अमरजीत भगत एवं प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थिति में कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल का हुआ समापन, डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

बगीचा- डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा जिला- जशपुर के छात्रों ने डी ए व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा के संस्था प्रमुख उदय प्रकाश पाण्डे के मार्गदर्शन एवं शिवदत्त पाठक के नेतृत्व में अम्बिकापुर जिला – सरगुजा दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता खो-खो,बेडमिंटन, दौड़ ,लंबीकूद, गोलाफेंक, चेस, तवा फेक आदि खेल प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के डीएवी संस्था के 24 स्कूलों ने भाग लिया था जिसमें 4 प्रोजेक्ट डीएवी स्कूल तथा 20 डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने भाग लिया ।लगभग 700 विद्यार्थियों ने अपना योग्यता का परिचय दिया। जिसमे डी ए व्ही मुख्यमंत्री स्कूल बगीचा से 25 छात्रों ने भाग लिया ।जिसमे डिस्कस थ्रो में कक्षा 12वीं के छात्र आदर्श कुजूर ने प्रथम स्थान, गोलाफेंक में तृतिय स्थान एवं लंबी कूद में राशिद कुमार कक्षा 11वीं के छात्र ने तृतिय स्थान व गोला फेक में कक्षा दसवीं के छात्रा चांदनी बाई ने तृतिय स्थान प्राप्त किया। इस क्षेत्र से निकलकर संभाग स्तरीय खेल में इस तरह के प्रदर्शन को देखकर अभिभावक भी बहुत उत्साहित है।

[img-slider id="274450"]

ज्ञानतव्य हो कि गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर जिला – सरगुजा में दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलो का शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री माननीय प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं वाणिज्य मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में हुआ।अतिथियों के स्वागत के उपरांत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक बगीचा की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ राज्य की गीत की प्रस्तुति दी

समापन- समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री टी.एस. सिंहदेव उपस्थित रहे उनके कार्य मलो में बच्चो को पुरस्कार वितरित किया गया। उन्होंने बातचीत के माध्यम से विद्यार्थी जीवन मे खेलो का महत्व को बताकर बच्चो को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button