छत्तीसगढ़न्यूज़

महिला के साथ रोमांस करते प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा : घर पर मना रहा था रंगरलिया, युवती ने अय्याश आशिक को कराया

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग जिले के रिसाली में एक अय्याश युवक को उसके ही घर पर प्रेमिका ने दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रेप और कई महिलाओं से संबंध रखने के मामले में जेल भेज दिया है।

पीड़ित के मुताबिक.. वह तीसरी महिला है जिसे रमेश ने अपने प्यार में फंसाया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 5 सालों तक एक साथ लिव इन में रहे। उसे शक था कि किसी अन्य महिला के साथ भी उसके संबंध हैं। फिर युवती ने उसके ही घर पर उसे महिला के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद भी जब आरोपी ने महिला से शादी नहीं की तो उसने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पहली महिला को किया प्रेग्नेंट फिर किया शादी

महिला के मुताबिक रमेश काफी अय्याश किस्म का है। उसने सबसे पहले एक लड़की को अपने प्यार में फंसाया। बिना शादी के जब वो लड़की गर्भवती हो गई तो रमेश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिर डर में रमेश ने उससे शादी की। एक बेटा होने के बाद महिला की कैंसर से मौत हो गई।

दूसरी शादी की छत्तीसगढ़ी हिरोइन से

महिला ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने एक छत्तीसगढ़ी हिरोइन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उससे शादी की और उससे भी एक बेटा हुआ। इसके बाद उस महिला को पता चला कि रमेश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं तो वो उसे छोड़कर चली गई।

तीसरी महिला थी बचपन की दोस्त

रमेश के जीवन में आने वाली तीसरी महिला भिलाई में जन्मी है। बिलासपुर में पति से अलग होने के बाद वो एक प्रोग्राम के सिलसिले में शहर आई थी। 25 साल बाद वहां उसकी मुलाकात रमेश (51) से हुई। अवधपुरी रिसाली निवासी आरोपी आर्केस्ट्रा में गाने के साथ प्राइवेट जॉब करता है। जब दोनों मिले तो आरोपी ने उसे बचपन से पसंद करने की बात करके उससे दोस्ती बढ़ाई।

महिला के मुताबिक.. आरोपी फिर उसे अपने घर ले गया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार 5 सालों से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। 25 फरवरी 2023 को उसने चौथी महिला के साथ उसे पकड़ा था। दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। वहां आरोपी ने शादी करने की बात कही। दोनों राधिका नगर शनि मंदिर में विवाह करने पहुंचे। इसी दौरान रमेश बिना शादी किए वहां से भाग गया।

रोज शराब पीकर बनाता था संबंध फिर करता था मारपीट

महिला ने बताया कि रमेश ने आम्रपाली में उसे एक घर दिया था। वहां आकर शराब के नशे में उसका शारीरिक शोषण करता था। उसके बाद उसके साथ गालीगलौज कर उससे मारपीट भी करता था।

आरोपी ने कहा कोर्ट में देगा जवाब

जब इस बारे में रमेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उसने कहा कि उस महिला ने उसकी जिंदगी खराब करने की कोशिश की है। वो अभी कुछ नहीं बोलेगा। उसके खिलाफ वो कोर्ट में सबूत देगा। कोर्ट ही सही और गलत का फैसला करेगा।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button