
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया
रायगढ़ 15 सितंबर 2021:- आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता मोहन मरकाम का जन्मदिन होने के शुभ अवसर पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके जन्मदिन को कुछ अलग तरह से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें कांग्रेस के निष्ठावान, समर्पित, वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कर मनाने का निर्णय लिया गया। प्रायः देखा जाता है कि किसी के जन्मदिन पर शहर के चारों तरफ फ्लेक्स और हॉस्पिटल, वृद्धाआश्रम में फल वितरण कर मनाया जाता है, लेकिन आज मोहन मरकाम के जन्मदिन को वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कर कांग्रेस के प्रति उनके पूर्ववत कार्यों को नमन कर उन्हें सम्मानित कर उनके योगदान को आज की पीढ़ी को बताया भी गया, कि इन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित किया। मोहन मरकाम के जन्मदिन के लिए केक मंगाकर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक महापौर जानकी काटजू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के द्वारा केक काटा गया और सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों को खिलाकर मुंह मीठा किया गया
आज के कार्यक्रम में रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक के मुख्यातिथि में और रायगढ़ नगर निगम की लोकप्रिय महापौर जानकी काटजू की विशिष्ट अतिथि के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव द्वारा मंच संचालन कर सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का सारगर्भित परिचय कराया गया। तत्पश्चात एक-एक कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल, श्रीफल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनसे आशीर्वाद लिया।
उसके पश्चात सभा को रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने संबोधित किया। विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं हमारे विधायक साथी मोहन मरकाम का जन्मदिन है। मैं उन्हें आप सब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मैं उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करता हूँ और उनके जन्मदिन पर हमारे जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है, क्योंकि आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसमें इन वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसके लिए आज हम उन्हें शॉल श्रीफल देकर सम्मानित कर रहे हैं और उनके अथक मेहनत को नमन कर रहे हैं। जिनके मेहनत की वजह से काँग्रेस अपनी पहचान को निरंतर आगे बढ़ाने में सफल हुआ। मैं इन वरिष्ठ जनों को पुनः प्रणाम करता हूँ।
उसके पश्चात रायगढ़ जिला काँग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के कुशल नेतृत्व में हमने आज छत्तीसगढ़ में एकछत्र जीत दर्ज किया है।और इस जीत को पुनः उनके नेतृत्व में दोहराएंगे। मोहन मरकाम ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर आप तामझाम ना करें। बड़े-बड़े होर्डिंग्स, फ्लेक्स लगाकर मेरा जन्मदिन ना मनाएं। सादगी पूर्वक मनाने का उनका विचार प्रशंसनीय है। और उन्हीं के विचारों को आत्मसात करते हुए आज हम कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का शॉल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस की परंपरा रही है कि हमारे वरिष्ठजनों के बोए बीज जो अब वटवृक्ष के समान विशाल पेड़ बनकर फल फूल रहा है। जिसमें हम केवल टहनियां और पत्ते हैं। मूल तो तना और जड़ के रूप में इन्हीं वरिष्ठ कांग्रेसियों का कार्य है। जिसकी बदौलत हम आज सभी कांग्रेसी आज इस मुकाम पर हैं। मुझे आज इन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसके लिए मैं सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को धन्यवाद देता हूँ जो इन्होंने हमारे छोटे से सम्मान को ग्रहण कर हमें अनुग्रहित किया। मैं सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों की तरफ से हमारे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। और सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को नमन किया। और कहा कि यही वह कांग्रेसी हैं जिन्होंने अपने जीवन के अधिकतम वर्षों को कांग्रेस पार्टी के उत्थान में समर्पित किया और कांग्रेस को आज इस मुकाम पर पहुंचाने में अपनी महती भूमिका अदा की। जिनका सम्मान कर हमें अभूतपूर्व गौरव का अनुभव हो रहा है, क्योंकि इनकी क्षत्रछाया में हम आज निरंतर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रायगढ़ नगर निगम में बढ़ रहे हैं। और जन हितेषी कार्य कर रहे हैं। आज मोहन मरकाम के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान हर कांग्रेसियों का सम्मान है। जिन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा कांग्रेस पार्टी के उत्थान को समर्पित की। मैं उन सभी कांग्रेसियों को दिल से नमन करती हूँ, जिन्होंने इस पार्टी को अपनी पूरी ऊर्जा प्रदान की।
तत्पश्चात प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक प्रकाश नायक ने समय निकालकर हम सब को अनुग्रहित किया उसके लिए धन्यवाद। और सभी कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का तहे दिल से धन्यवाद कि उन्होंने हमारे सम्मान को ग्रहण कर हमें अपना आशीष प्रदान कर हम सब में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया।
आज वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान हुआ उनके नाम सुरेश बोहिदार, कृष्णा चतुर्वेदी, श्याम सुंदर शर्मा मणि शंकर पांडे उधम सिंह जगदीश सिंह गौतम पटेल रामकृष्ण सॉन पद्मन मेहर दिवाकर पटेल खेमराज देवांगन हैं।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से
हरमीत घई,राजेश भारद्वाज अशरफ खान,उपेन्द्र सिह,संतोष बोहिदार,शेख सलीम नियरिया,ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,दयाराम धुर्वे,राजेश शुक्ला, लक्ष्मीनारायण साहू,रत्थु जायसवाल,रमेश कुमार भगत,सूरज उपाध्याय, मिलन मिश्रा,सत्यप्रकाश शर्मा,देवेन्द्र सिंह,ख़ालिक़ अहमद,लखेश्वर मिरी,अमृत काटजू,श्रेयांश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, शैलेश मनहर, हरिराम खूंटे, मिलन मिश्रा,अमृत काटजू,बिज्जू ठाकुर,राकेश पाण्डेय,सौरभ अग्रवाल,गणेश घोरे, शेख ताजिम,लक्ष्मण महिलाने, सतीश मानिकपुरी, बाबा खान,भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा तीजलाल बरेठ, मनीष ठाकुर, फहद अली, सुमित मिरी, ओम प्रकाश मिश्रा, जितेश अग्रवाल, रोहित महंत, शकील अहमद, मणि शंकर पांडे, मेघनाथ देवांगन, दिगंबर पटेल, रामकृष्ण सॉन, कृष्णा देवी, उधम दास, कमलेश यादव, रियाज मोहम्मद, अजय खत्री, बबलू, विवेक साहू, सैयद इम्तियाज अहमद, रितेश शर्मा, रविंद्र सिंह, विनोद महेश, गौतम महापात्रे, राकेश तालुकदार, पिंकी विमल यादव, प्रभात कुमार साहू, विजय टंडन, कुमारी संजना शर्मा, आशीष केसरी,आरिफ हुसैन, चंद्रमणि बरेठ,संतोष ढीमर,घासीदास महंत,आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे