अन्यछत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान आज, शाम तक आएंगे नतीजे

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज, 20 फरवरी को मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस चरण में 43 विकासखंडों के लगभग 46 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

इन पदों के लिए हो रहा मतदान

आज जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान संपन्न होने के बाद आज ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पदों की संख्या:

पंच: 26,988

सरपंच: 3,774

जनपद पंचायत सदस्य: 899

जिला पंचायत सदस्य: 138

मतदाता संख्या:

पुरुष मतदाता: 23,17,492

महिला मतदाता: 23,66,157

थर्ड जेंडर मतदाता: 87

कुल मतदाता: 46,83,736

बस्तर संभाग में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

नक्सली खतरे के चलते बस्तर संभाग के सात जिलों में मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है, जबकि अन्य स्थानों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और गश्त बढ़ा दी गई है।

नतीजे आज ही होंगे घोषित

वोटिंग खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी और आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button