
रायगढ़ ब्रेकिंग,राजनीति हलचल: क्या एक बार फिर कांग्रेस को लग सकता हैं बड़ा झटका, दों कांग्रेसी पार्षद भाजपा में कर सकते हैं प्रवेश…? सूत्रों से
रायगढ़: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने की संभावना दिखाई देते दिख रहा है,जहाँ कांग्रेस के दो पार्षद कभी भी सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है की भाजपा का दामन थाम सकते हैं,
खबर हैं की यह कवायद नगर निगम चुनाव के समय से चल रहा हैं उस समय की बात है कांग्रेस ने जब अपने उम्मीदवार की सूची घोषित नहीं की थी,तब ही कांग्रेस के एक पार्षद ने
एक बड़े भाजपा नेता की उंगली पकड़ कर भाजपा प्रवेश करने की कोशिश की थी,परन्तु सफलता नहीं मिल पाई थी क्योंकि भाजपा ने अपने उम्मीदवार उस वार्ड में घोषित कर दिए थे। यहां यह बताना लाजमी हो जाता है कि दों में से एक पार्षद कांग्रेस से पूर्व में भी पार्षद रह चूका हैं, भाजपा की प्रदेश में सरकार होने के कारण हो...? अपना व्यवसाय को संरक्षण मिल सके इस लिए नगरी चुनाव में कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा से चुनाव लड़कर पार्षद बनने की राह तलाश रहा था लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली थी
,
सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही हैं की अब वह पार्षद शायद अब सफल हो जाए इसके आलावा राजनीति की गलियारों से खबर बहार आ रही है। की कांग्रेस के एक और पार्षद द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा की नगर सरकार में उसे शामिल कर लिया जाए। कांग्रेस नगर सरकार में पहले ही कमजोर है,
सूत्रों की जानकारी पर मोहर लगता है तो कांग्रेस और कमजोर हो सकती है। कांग्रेस के 48 वार्ड में मात्र 12 ही पार्षद जीते हुए थे ऐसे में अगर दों अन्य पार्षद भाजपा का दामन थाम लेते हैं तों मात्र कांग्रेस के 10 पार्षद ही शेष बच जाएंगे ,वैसे भी कांग्रेस के कई वार्ड पार्षद पार्टी प्रति निष्ठा ईमानदारी शक के दायरे में रहते है।
अगर ऐसा होता है तो नगर निगम में विपक्ष की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस और कमजोर हो जाएगी और ऐसे में विकास के शहर सरकार पर दबाव बनाना मुश्किल हो जाएगा ऐसे में देखना होगा कि क्या वाकई कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं या फिर कांग्रेस के द्वारा छोड़ी गई सतगुफा है या फिर भाजपा की कोई नई राजनीति क्योंकि भाजपा कुछ नए करने में ऐसा विश्वास रखती है यह समय ही बताएगा फिलहाल नजर बनाकर शहर राजनीति की उठा पाठक को देख सकते हैं