रायपुर का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बाबू खेमानी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड निकला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा रैकेट के सरगना बाबू खेमानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुंबई से पकड़ा गया है और रायपुर लाया जा रहा है।


24 घंटे में मास्टरमाइंड गिरफ्त में

इससे पहले पुलिस ने 20 सटोरियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बाबू खेमानी का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे मुंबई से धर दबोचा।


कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि यह सट्टा रैकेट छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। मुंबई, भवानीपटना और दुर्ग में एक साथ रेड कर आरोपियों को पकड़ा गया।


60 लाख का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम, 3 चेकबुक, 3 वाई-फाई राउटर, 1 कार और नगद 1.95 लाख रुपये जब्त किए। कुल जब्ती करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।


करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

जांच में बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। आरोपी 3 स्टंप्स, बजरंग बुक और रेड्डी बुक जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा चला रहे थे।


सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क

बताया जा रहा है कि बाबू खेमानी रायपुर का चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा नेटवर्क ऑपरेट करता था।


फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य जुड़े लोगों की तलाश जारी है।

Back to top button