Ajab-Gajab : रसगुल्ले को लेकर शादी में हुआ विवाद, दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में पसरा मातम…
मैनपुरी :
दरअसल, रणबीर सिंह नाम का एक शख्स अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आया था। ये एक लड़की की शादी में आये थे। जहां पर आए बारातियों के खाना खाने के बाद रसगुल्ले की चोरी शुरू हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि ये रसगुल्ला (Rasgulla) गांव के ही दो युवक चुरा रहे थे।
दोनों युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी लेकर जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिसकी वजह से ये झगड़ा शुरू हुआ फिर ये झगड़ा मारपीट में बदल गया। जिसकी वजह से दुल्हन के मौसा यानि रणबीर सिंह की कई लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दूसरे शख्स को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




