
वर्ल्ड अस्थमा डे पर आईएपी रायगढ़ द्वारा सीएमई कार्यक्रम आयोजित
विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल रोग और अस्थमा उपचार से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
GINA 2025 गाइडलाइंस पर हुआ व्याख्यान
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भिलाई स्थित जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. माला चौधरी रहीं। उन्होंने अस्थमा के उपचार से संबंधित नवीनतम GINA 2025 गाइडलाइंस पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और बच्चों में अस्थमा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।
वरिष्ठ चिकित्सकों ने साझा किए अनुभव
स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी ने भी विषय पर विशेष चर्चा की।
कार्यक्रम में डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. एम.एम. श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश षडंगी, डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. ए.के. अग्रवाल सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी अपने विचार साझा किए।
डॉ. विनोद नायक का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद नायक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सीएचसी पुसौर को NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर यह सम्मान दिया गया।
राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर चर्चा
सीएमई कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष में आईएपी रायगढ़ द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
इस आयोजन में आईएपी अध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी और सचिव डॉ. गौरव क्लॉडियस की विशेष भूमिका रही।
कई चिकित्सक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में डॉ. टी.सी. पटेल, डॉ. प्रदीप राठौर, डॉ. धनंजय पटेल, डॉ. डी. प्रशांत, डॉ. स्निग्धा दास, डॉ. अंशुल श्रीवास्तव, डॉ. सेलिना कुजूर, डॉ. चंद्रशेखर सिदार, डॉ. दिव्येश शर्मा, डॉ. घनेंद्र वर्मा, डॉ. पल्लवी बंसल, डॉ. फारूज अहमद और डॉ. कीर्ति सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव क्लॉडियस द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


