अनुराग गुप्ता बने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री



रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी नई सूची में रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। All India Congress Committee के निर्देश पर 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता को उनकी सक्रियता और संगठन में योगदान को देखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है।

अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी कार्यकाल में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button