भारत और चीन के बीच सीमा पर हुए विवाद के बाद से भारत ने चीनी ऐप (Chinese Apps) बैन हो गए हैं। भारत कम से कम 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को बैन कर चुका है। इसकी वजह से भारत के लोकल ऐप डेवलपर्स की तादाद बढ़ गई है। ये देसी मोबाइल ऐप्स भारतीय यूजर्स के बीच अब काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की भारत में देसी ऐप्स को डाउनलोड करने वाले यूजर्स में काफी उछाल आया है। यह तक की भारत सरकार भी इन देसी ऐप को प्रमोट कर रही है। तो यह देखना दिलचस्प होगा की क्या ये देसी ऐप्स WhatsApp, Twitter और Google Maps जैसे विदेशी ऐप्स को टक्कर दे पाएंगे। WhatsApp का देसी ऐप Sandes
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (IMC) ने व्हाट्सएप के देसी वर्जन ‘Sandes’ को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान हैं तो अब आपकी चिंता खत्म हो जाएगी। Sandes ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। पिछले दिनों सामने आए Sandes ऐप में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो WhatsApp में दिए गए हैं। इस ऐप में आपको WhatsApp जैसे एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट शेयरिंग, मैसेज स्टाइलिंग, ग्रुप चैटिंग, वीडियो और वॉयस कॉल जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे।TikTok और Instagram Reels का देसी ऐप Moj
Moj ऐप लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस मोबाइल ऐप को टिक-टॉक और Instagram Reels विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Moj ऐप की बात करें तो यह एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है, साथ ही यह एक देसी ऐप है। इस ऐप में यूजर्स अपने वीडियो शेयर करने के साथ दूसरे के वीडियो देख भी सकते हैं और उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। इसमें वीडियो की टाइम लिमिट 15 सेकेंड की है। यानि यूजर्स 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर उसे फिल्टर करके शेयर कर सकते हैं। Moj ऐप में डांस, कॉमेडी, Vlog, फूड, DIY, इंटरटेनमेंट, न्यूज, फनी विडियोज, गाने और लव शायरी जैसे कई विडियो मौजूद हैं।Twitter का देसी ऐप Koo
देश में आत्मनिर्भर भारत पहल पर कोशिशें काफी तेज हो गई हैं। Koo ऐप को Twitter का देसी वर्जन कहा जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत Twitter की टक्कर में प्रमोट किया गया है। Koo ऐप वर्तमान में भारतीय भाषाओं हिंदी, तेलुगु, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, उडिया और असमी को सपोर्ट करता है। यह बिलकुल ट्वीटर के जैसे ही काम करता है। इस ऐप में हाल ही में एक खास फीचर भी जोड़ा गया है जिसके जरिए अब यूजर्स अपनी रीजनल भाषा में बोलकर मेसेज टाइप कर पाएंगे।
Google Maps का देसी ऐप मैप माय इंडिया
गूगल मैप (Google Maps) ने लोगों की कई दिक्कतों को आसान कर दिया, लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए स्वदेशी ऐप आ गया है, जिससे आप गूगल मैप की तरह लोकेशन जान सकते हैं। ये स्वदेशी ऐप मैप माय इंडिया (MapMyIndia) का होगा। गूगल मैप जैसा ऐप तैयार करने के लिए स्वदेशी कंपनी MapMyIndia ने इसरो से हाथ मिला लिया है। इस डाटा के आधार पर MapMyIndia ऐप के जरिये डिजिटल तरीके से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराएगा।
PUBG का देसी ऐप FAU-G
देसी PUBG माना जा रहा मोबाइल गेम ऐप FAU-G भारत में लॉन्च हो चुका है। इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
Read Next
16 hours ago
श्री जगन्नाथ रथयात्रा टांगरघाट में हर्षोल्लास के साथ समपन्न…
18 hours ago
जिले के 171 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर….
18 hours ago
गाड़ी चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…. आरोपी वाहनों की चोरी कर उसमें करते थे पशु तस्करी ताकि बच सकें पुलिस की गिरफ्त से
19 hours ago
रोजगार मेला का आयोजन 02 जुलाई को
20 hours ago
मुड़ागांव में पेड़ काटने को लेकर अडानी व सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
22 hours ago
धनवंतरी सम्मान समारोह में जशपुर जिला से बीएमओ डॉक्टर सुनील लकड़ा राज्यपाल के हाथों हुए सम्मानित….जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिले वासियों ने दी बधाई
23 hours ago
श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा की बैठक संपन्न — पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया पौधारोपण
2 days ago
अडानी के हिमायती नहीं, आदिवासियों के हितैषी बनें सांसद राठिया” — अनिल शुक्ला का तीखा हमला
3 days ago
अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन
3 days ago
जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
Back to top button