
सक्ती। विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निर्वहन करते हुए सक्ती विधानसभा के लिए सड़कों के जाल बिछाते हुए 45 किमी लंबी सड़क के लिए 6442 लाख रुपए की सौगात दी।
ज्ञात हो कि डॉ महंत ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा दिलाने के लिए विगत दिनों लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिख कर मांग की थी जिसपर तत्तपरता दिखाते हुए मंत्री ने छत्तीसगढ़ रोड एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर अंतर्गत 9 सड़कों की प्रशाकीय स्वीकृति प्रदान की।
डॉ महंत के अथक प्रयास से एन एच 49 से पोडिकला तक 5.76 किमी लागत 667.88 लाख , सारागांव से अमरुआ मार्ग 4 किमी लागत 915.87लाख, बाराद्वार वार्ड 1 से सकरेली ऐन एच तक नहर किनारे 5.25 किमी लागत 744.36लाख, बम्हनीनडीह रोड सारागांव से एन एच नहर किनारे पुल पुलिया सहित 2.70किमी लागत 246.19 लाख, परसापाली से रिसदा मार्ग 1.80किमी लागत 268.98लाख, सक्ती बरपाली बासीनपाट मार्ग 8 किमी लागत 1578.07लाख, सिवनी -अचानकपुर-सक्ती-अड़भार-टुन्ड्री-रायगढ़ 13किमी उन्ननयन एवं नवीनीकरण लागत 1218.25लाख, अंजोरी पाली से जुड़गा मार्ग 2.20किमी लागत 310.20लाख, पलाड़ी खुर्द से जोगिडिपा 2.35किमी लागत492.31लाख कुल 45.06किमी जिसकी कुल लागत 6442.11लाख रुपए की स्वीकृति डॉ महंत ने कराई है।
कोरोना काल के बाद सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपनी सजगता दिखाते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए विकास के नए आयाम गढ़ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
इस संबंध में सक्ती के अधिवक्ता गिरधर जायसवाल द्वारा जानकारी प्रदान की गई है।




