सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य के अस्थाई पदों हेतु कौशल परीक्षा एवं अर्हकारी परीक्षा 08 जुलाई को



जशपुरनगर 05 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 संविदा के 05 एवं भृत्य कलेक्टर दर के 05 स्थायी पदों की पूर्ति हेतु 03 जुलाई 2023 तक दावा-आपत्ति चाहा गया था। जिसमें 02 अभ्यर्थी श्री मुनेश्वर चक्रेश एवं श्री केशव पातर के द्वारा दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके निराकरण उपरांत सहायक ग्रेड-03 संविदा के 05 पदों हेतु कौशल परीक्षा के लिए प्रावीण्यता क्रम अनुसार 50 अभ्यर्थियों एवं भृत्य कलेक्टर दर के 05 पदों हेतु अर्हकारी परीक्षा के लिए प्रावीण्यता क्रम अनुसार 50 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-03 के संविदा पद के लिए कौशल परीक्षा एवं एवं भृत्य कलेक्टर दर के लिए अर्हकारी परीक्षा 08 जुलाई को प्रातः 10. 00 बजे से कार्यालय कलेक्टर जशपुर में आयोजित किया गया है। जिस हेतु चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अपने साथ ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई.डी., ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या स्कूल अथवा कॉलेज द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र परीक्षा कक्ष में लाना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट के पश्चात अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button