कलयुगी बाप ने तीन बच्चो के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर उड़ेंगे आपके होश

मुंबई: मुंबई से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक बेरहम पिता ने अपने बच्चों को आइस्क्रीम में चूहे मारने की दवा मिलाकर खिला दी। बताया जा रहा है आइसक्रीम खाने से एक बच्चे की मौत हो गई है और बाकी के दो बच्चे गंभीर हालत में है। इस समय दोनों बच्चों का मानखुर्द इलाके के अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। अब इस मामले की जांच जारी है। इस पूरे मामले को मुंबई के मानखुर्द इलाके का बताया जा रहा है।

क्या है मामला- बीते शुक्रवार को घरेलू विवाद के बाद आरोपी मोहम्मद अली नौशाद ने यह अपराध करने का निर्णय लिया। उसके इस कृत्य के चलते पांच साल के अलिशान अली मोहम्मद की मौत हो गई जबकि बाकी दोनों बच्चों में एक 7 साल की अलीना है और दूसरा 2 साल का अरमान है। बताया जा रहा है इन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की जानकारी आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी। मानखुर्द पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

वही पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस का कहना है कि इस घटना का कारण पारिवारिक विवाद है। अब तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के सामने आने के बाद से लोग हैरान है और आरोपी को कलयुगी बाप के नाम से संबोधित कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button