सूरजपुर पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगाने वाले 2 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार
निरज साहू …सुरजपुर…
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस की टीम के द्वारा सूरजपुर के जेलपारा निवासी शब्बीर आलम के द्वारा अपने घर के पास आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाये जाने की सूचना पर उसके घर के पास रोड में कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही दौरान शब्बीर आलम द्वारा दिल्ली कैपिटल्स और सनराईजर हैदराबाद के मैच दौरान लाइव क्रिकेट सट्टा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आॅनलाइन ट्रांजिस्ट कर मैच में दांव लगा रहा था जिसे मौके पर गवाहोें के समक्ष नगद 2700 रूपये एवं आॅनलाइन मोबाइल पर लेनदेन के रिकार्ड सहित मोबाइल को जप्त कर अपराध क्रमांक 196/21 धारा 4(क) सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। दोनों ही मामलों के आरोपियों के विरूद्व पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज गया। पुलिस अधीक्षक कप्तान के निर्देशन में सूरजपुर थाना द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल रिकार्ड एवं उनसे मिली जानकारी पर सट्टा खिलवाने की और जानकारी सायबर सेल से निकालवायी जा रही है। जल्द ही सूरजपुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में क्रिकेट सटटे पर बड़ी कार्यवाही की जावेगी।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक तालीब शेख, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक रामकुमार नायक, लक्ष्मी नारायण मिर्रे सक्रिय रहे।



