छत्तीसगढ़न्यूज़

5 वर्षों से भटक रहे किसान को पुलिस जनदर्शन में मिला न्याय

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

दिनेश दुबे
आप की आवाज
*न्याय के लिए पांच वर्षो से भटक रहे किसान को पुलिस जनदर्शन से मिला न्याय
*किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार..*
बेमेतरा==किसान दानीराम जांगडे साकिन जूनाडांडू के द्वारा एक्सीस बैक बेमेतरा से पांच साल पूर्व आयसर कंपनी का ट्रैक्टर किसानी हेतु कर्ज पर लिया था ट्रैक्टर की किस्ते भी पटा रहा था इसी दौरान किसान दानीराम की आकास्मिक मौत हो जाने के कारण उसकी पत्नि एवं उसके बेटे अनीस कुमार जांगडे पर बैंक के कर्मचारी विकास ठाकुर द्वारा डरा धमका कर उसका ट्रैक्टर छिन लिया और बताया गया कि ट्रैक्टर बैंक ने जप्त कर लिया है। जब कि विकास ठाकुर ने अपने दोस्त डिलर प्रणीस रजक से मिलकर दोनो ने ट्रैक्टर एवं ट्राली अपने पास ही रख लिया, दानी राम की बेवा को कई वर्षो बाद पता चला कि ट्रैक्टर व ट्राली का उपयोग डिलर प्रणीस रजक एवं बैंक कर्मचारी विकास ठाकुर ने हडप लिया है एैसा पता उसे लोक अदालत का नोटिस मिलने के बाद पता चला। तो उसके होश उड गये जिसमें लिखा था उसकी जमीन की कुर्की कर ली जायेगी । इस पर से प्रार्थिया पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के पास जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुची तो मामले कि गंभीरता को देखते हुए अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा को बुलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।
           इस पर से आरोपियो के विरूद्ध तत्काल प्रकरण धारा 420, 384, 409 का कायम किया गया। थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा एवं उनके टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास ठाकुर पिता स्वरूप सिंह ठाकुर निवासी बैजलपुर से पुछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर ग्राम जूनाडाडू से दानीराम जांगडे द्वारा फायनेंस कराये गये ट्रैक्टर तथा ट्राली को खींचकर, प्रणीश रजक के एंजेसी में खडा करना बताया।
आरोपी विकास ठाकुर की निशांदेही पर ट्रैक्टर कीमती करीबन 4,00,000/- रू0 बरामद किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया। तथा अन्य आरोपी प्रणीस रजक जो अपने पास ट्राली अभी भी रखे हुए है कि तलास हेतु दबिस दी गई जो फरार है किसान दानीराम जांगडे साकिन जूनाडांडू की बेवा तथा उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा अत्यंत हर्ष जाहिर करते हुये पुलिस प्रशासन पर विश्वास जताते हुये माननीय मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन  भूपेश बघेल का कोटि कोटि आभार जताया है, जिससे जनर्शन के कारण पांच साल से भटक रहे किसान को न्याय मिल सका एवं किसानों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही कराये जाने बाबत धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button