
Raigarh News : रायगढ़ 27 मई : रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज शहर में हो रही लगातर विद्युत कटौती पर विद्युत विभाग की उदासीनता को लेकर अधीक्षण यंत्री के नाम पर कार्यपालन अभियंता विद्युत रायगढ़ को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में बताया गया कि विगत कई दिनों से रायगढ़ शहर में विद्युत व्यवस्था पुरी तरह से चरमरागयी है। आए दिन लाईट गुल होने व बिना किसी सूचना के रात दिन किसी भी समय में विद्युत व्यवस्था ठप्प हो जाती है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में आम जनता बेहाल हो जाती है।
Also Read: CG News : जेवर खरीदने से मना करने पर महीला ने सराफा व्यापारी के साथ किया मारपीट…
इस तरह अघोषित बिजली गुल होने से शहर में पेय जल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। आम जनता में त्राही त्राही हो रही है। इस भीषण गर्मी में विद्युत के गुल होने से जनता को गर्मी में डायरिया रोग की भी आशंका रहती है।ऐसे में ईसकी जिम्मेदार भी आपके विभाग को लेनी होगी ।
जिला कांग्रेस कमेटी आव्यवस्था पर विद्युत विभाग की निन्दा करती है। वर्तमान व्यवस्था के विपरित निर्बाध पूर्णकालिक विद्युत प्रदाय हेतु त्वरित कार्यवाही विद्युत विभाग से अपेक्षित है। और ज्ञापन में कहा गया कि शीघ्रतिशीघ्र व्यवस्था में सुधार न होने पर कांग्रेसजन आन्दोलन की राह पर जातेंगे व मौखिक तौर पर कह भी दिया गया कि 2 दिन के भीतर ही पूर्णकालिक विद्युत प्रदाय निर्बाध रूप से प्रारम्भ होना चाहिए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जावेगा।
Raigarh News : विद्युत विभाग में ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल में अनिल शुक्ला अध्यक्ष, महापौर जानकी काटजू,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी,प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, दयाराम ध्रुवे,राकेश पांडेय, विकास ठेठवार,संतोष चौहान,गौरांगअधिकारी, राजेश कछवाहा,विनोद कपूर,अमृत काटजू, आशीष शर्मा,राजू बोहिदार सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।




