छत्तीसगढ़न्यूज़

हटाये गए खरसिया बीईओ श्री भारद्वाज, कलेक्टर श्री सिंह ने जारी किया आदेश

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

प्राचार्य पटेल होंगे खरसिया के नए बीईओ

रायगढ़, 21 जून 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा गत दिवस विकासखण्ड खरसिया अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं यूथ सेेंटर खरसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां यूथ सेंटर खरसिया में पेयजल की गंभीर समस्या पायी गयी। जिससे प्रथम दृष्टियां यह प्रतीत होता है कि विकासखण्ड अधिकारी खरसिया श्री ए.के.भारद्वाज द्वारा यूथ सेंटर खरसिया में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण हेतु किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह के निरीक्षण के दौरान श्री भारद्वाज अनुपस्थित पाए गए। श्री भारद्वाज द्वारा अपने दायित्व के प्रति गंभीर नहीं होने के कारण उक्त स्थिति निर्मित हुई है।
कलेक्टर श्री सिंह ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ए.के.भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्य के दायित्व से मुक्त कर प्राचार्य शास.हाईस्कूल तेलीकोट खरसिया का कार्य संपादित करने एवं श्री एल.एन.पटेल प्राचार्य शास.उ.मा.वि.मदनपुर खरसिया को आगामी आदेश पर्यन्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया का कार्य संपादित करने हेतु आदेशित किया है। श्री ए.के.भारद्वाज का मूल पदस्थापना एवं वेतन आहरण पूर्ववत होगा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button