हनुमान जन्म उत्सव पर सोनार उत्थान समाज के जिला अध्यक्ष ने किया ऐसा काम की खूब हो रही वाह वाही

सरगुजा संभाग अंतर्गत जशपुर जिला के जिलाध्यक्ष पप्पू सोनी ने श्री हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर जशपुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं यात्री प्रतीक्षालय में रात को 9:00 से 11:00 बजे की बीच पहुंचकर लोगों को भोजन कराया। जिसमें से कुछ ऐसे लोग भी थे जो बिना खाना खाए सो रहे थे, जब उन्हें जगा कर भोजन दिया गया तो उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष पप्पू सोनी जब सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बगीचा में मरीजों एवं परिजनों को भोजन करा रहे थे उसी दौरान एक मरीज ऐसा भी था जो सुबह 9:00 बजे से स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट था जिसे एक जहरीले सांप ने डस लिया था जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को अंबिकापुर जाने की सलाह दी, चूंकि मरीज गरीब एवं पहाड़ी कोरवा समुदाय से थी और किसी कारणवश वह अंबिकापुर नहीं जाना चाहती थी। जब इस संबंध में जिला अध्यक्ष पप्पू सोनी को जानकारी हुई तो उन्होंने रात को खरीद 10:00 बजे मरीज एवं परिजन को समझाया और एंबुलेंस बुलाकर के उन्हें अंबिकापुर जाने का व्यवस्था कराया। इस नेक काम के लिए जशपुर जिला अध्यक्ष पप्पू सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी
सोनार उत्थान समाज परशुराम सोनी खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button