अंजू सिंह को ”छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन” का खिताब

1 Min Read

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने जिले के पुलिस महकमें का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। अंजू सिंह ने राज्यस्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में 02 गोल्ड एवं नेशनल में 01 सिलवर मेडल के साथ छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमेन का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर एसपी राजनांदगांव संतोष सिंह ने महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को अपने प्रदर्शन से जिला पुलिस का मान बढ़ाने पर बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू नेहा वर्मा एवं प्रभारी महिला प्रकोष्ठ निरीक्षक सतरूपा तारम भी मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a Comment