छत्तीसगढ़न्यूज़

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630



जशपुरनगर 10 अगस्त 2023/प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2023-24 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पंजीयन प्रक्रिया का प्रथम चरण 11 से 15 अगस्त 2023 तक, द्वितीय चरण 22 से 26 अगस्त 2023 तक एवं तृतीय चरण 09 से 11 सितम्बर 2023 तक होगा। ऑनलाईन काउंसलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आबंटन आदि का अवलोकन www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नियम का अवलोकन शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर की वेबसाईट www.gpjashpur.ac.in पर किया जा सकता है। पंजीयन एवं अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर मोबाईल नम्बर 8821026945 अथवा 7693890308 से संपर्क कर सकते हैं।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button