जशपुर 27 दिसंबर 2022 अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत कलेक्टर जशपुर श्री डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर के दिशानिर्देश में विक्रय/परिवहन/धारण पर नियंत्रण हेतु कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी जशपुर श्री रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 27.12.2022 को नगर टोली सन्ना थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही नगर टोली सन्ना थाना सन्ना निवासी विक्रांत बरवा पिता संतोष बरवा उम्र 23 वर्ष जाति घांसी के रिहायशी मकान के शयन कक्ष से 14 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 210 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, च ,34(2), 59(क),के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।