बोनस से बचने धान खरीदी से इंकार कर रही सरकार :उमेश अग्रवाल

जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर

रायगढ़ :- भूपेश सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवम बोनस देने का ढिंढोरा पीटने वाली भूपेश सरकार खरीफ फसलों के दौरान धान की फसल लेने से इंकार कर रही है धान की बजाय किसानो को जबरन दूसरी फसल लगाने के लिए अधिकारिक दबाव डाला जा रहा है। प्रदेश में किसानो की मुख्य फसल धान है और खेत की मिट्टी सहित अन्य परिस्थितियां धान के अनुकूल है। धान के खेती किसानो के अनुकूल है और वर्षो से धान की खेती की परपंरा रही है। एक एक दाना धान का खरीदने का दावा करने वाली सरकार का अब खरीफ फसल के तहत आने वाली धान की फसल खरीदने में दम क्यों क्यों फूल रहा इसका जवाब जनता जानना चाहती है l प्रदेश के किसानो की मुख्य खेती धान है धान के अलावा अन्य फसलों को कुछ माह के लिए परिवर्तित करना काफी कठिन है । खरीफ के दौरान धान की बजाय दूसरी फसल लगाने के बाद पुनः वर्षा आने तक उनके खेत रबी फसल के दौरान धान के लिए तैयार नहीं हो पाएगी। किसान विरोधी निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार सिर्फ किसान हितैषी होने का दंभ भरती है जबकि उसे किसानो को समस्या से कोई वास्ता नहीं । किसानो की धान की फसल खरीदने की मांग दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button