
अनावश्यक दवा संग्रहण नहीं करने कि अपील…. जिले में 6 ब्लॉकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी स्टोर रहेंगे खुले, अनावश्यक दवा संग्रहण न करें’
जशपुरनगर 19 मई 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ ने जशपुर जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है।
जिले में संचालित जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर एवं प्राइवेट अस्पताल से संलग्न फार्मेसी के माध्यम से दवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। आपातकालीन स्थिति में सेवा देने के लिए सभी 6 ब्लॉकों में हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ब्लॉक जशपुर से फर्म पटोदी मेडिकल स्टोर 9425251220, ब्लॉक पत्थलगांव फर्म गोयल मेडिकल स्टोर 7000988142 और फर्म विकास मेडिकल स्टोर 9424180264, ब्लॉक कुनकुरी फर्म अजय मेडिकल स्टोर 6260293137, ब्लॉक बगीचा फर्म जी एस मेडिकल स्टोर 9406421000, ब्लॉक कांसाबेल फर्म अग्रवाल मेडिकल स्टोर 9630949630 एवं ब्लॉक फरसाबहार फर्म चौधरी मेडिकल स्टोर 9691313553 शामिल हैं।
आमजन से अनावश्यक दवाओं का संग्रहण न करने की अपील करते हुए नियमित दवाओं की आवश्यकता वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श से दवाएं पहले सुरक्षित रख लेने की सलाह दी गई है। आपातकाल में शासकीय अस्पताल, जन औषधि केंद्र, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से दवाएं प्राप्त किया जा सकता है।
जिला प्रशासन जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर ’सतत निगरानी’ रख रहा है।


