‘आंदोलन’ के लिए आंदोलन पर अब सियासत : भाजपा का दावा 70 हजार गिरफ्तारी का, कांग्रेस बता रही महज 9 हजार गिरफ्तारी

रायपुर। आंदोलन के हक को लेकर भाजपा ने समूचे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन चलाया। भाजपा ने दावा किया कि प्रदेशभर में उसके 70 हजार कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गिरफ्तारियां दीं। भाजपा ने अपने आंदोलन को शत-प्रतिशत सफल बताया वहीं अब इस पर भी सियासत शुरू हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के आन्दोलन को फ्लॉप बताते हुए भाजपा के दावों को कोरा बताया। भाजपा ने 70 हजार लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया है, वहीं अब कांग्रेस ने जिलेवार आंकउ़े पेश करते हुए प्रदेश भर में सिर्फ 9 हजार लोगों की गिरफ्तारी होने की बात कह रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ आंदोलनों में कम गिरफ्तारी दिखाने का खेल भारत देश में दशकों से जारी है। इस बात को सियासत से जुड़ा हर छोटा बउ़ा कार्यकर्ता जानता और समझता भी है।

देखिए कांग्रेस द्वारा जारी किया गया लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button