आकाशीय बिजली गिरने से बीजापुर में 2 की मौत, मोबाइल पर बात कर रहा था लड़का, पेड़ के नीचे बैठा बुजुर्ग भी चपेट में आया

छत्तीसगढ़ में आसमान से राहत के साथ आफत भी बरस रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। बीजापुर में रविवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। हादसा आवापल्ली थाना क्षेत्र में हुआ है। 5 दिन पहले जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र के बाजार में गाज गिरने से 4 लोगों की मौत हुई थी। वहीं दर्जनभर झुलस गए थे, जिसमें 2 लोगों को गंभीर हालत में जशपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button