देश विदेश

‘आदिवासियों को धर्म परिवर्तन करवा रहे ईसाई मिशनरी’, चंगाई सभा के जरिए बीमारी दूर करने का चल रहा तमाशा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

केशकालः तबीयत खराब होने के बाद अगर कोई अस्पताल जाता हैं तो जाहिर सी बात है कि पीड़ित हॉस्पिटल में बेहतर इलाज की उम्मीद करता है। लेकिन अगर आप छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके में हैं और अपने इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल जाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए ही है।

दरअसल, जिले के ग्राम कोपरा स्थित शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में जहां दवाओं से मरीजों का इलाज होना चाहिए, उस अस्पताल में चंगाई सभा के जरिए लोगों की बीमारियों को दूर करने का तमाशा चल रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब गांव के सरपंच ने इसकी लिखित शिकायत फरसगांव थाने में की। कोंडागांव जिला जनजाति समूह का आरोप है कि भोले भाले आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए ईसाई मिशनरीज ऐसा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर एसपी के पास लिखित शिकायत की गई है।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उनके पास ईसाई मिशनरीज के खिलाफ ऐसी शिकायत आई है। जिसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद मुकदमा रजिस्टर किया जाएगा। बता दें कि बस्तर में धर्म परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है। जिसके खिलाफ आदिवासी आवाज भी उठाते रहे हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button