अन्यन्यूज़

आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोंडागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कोर्ट परिसर अंतर्गत संचालित परिवार न्यायालय के गार्ड ड्यूटी रूम में एक आरक्षक (Constable Jitendra Patel) ने 28 मई की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल (Constable Jitendra Patel) मूल रूप से कांकेर जिला का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोण्डागांव के पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट में संत्री ड्यूटी कर रहा था। अब तक घटना का कारण अज्ञात है। मौके पर पुलिस के अधिकारी और परिजन पहुंच चुके हैं।

कोण्डागांव के परिवार न्यायालय में सुरक्षा के लिहाज से आरक्षक क्रमांक 802 जितेंद्र पटेल तैनात है। 28 मई की सुबह कोर्ट परिसर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के सभी सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र पटेल ने सरकारी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है।

इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस, एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार व मृत आरक्षक जितेंद्र पटेल के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button