आरसीए कप का उद्घाटन
8 टीमें होंंगी शामिल
रायगढ़।
पहला मैच संस्कार स्काई व दूसरा पॉली फाईटर ने जीता
उद्घाटन मैच के दौरान अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल रहे। जिन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं की तारीफ करते हुए संस्कार स्काई व गोयल कंन्सट्रक्शन के बीच टॉस करवाया। शंकर अग्रवाल ने अपने सहयोगी मनोरंजन नायक के साथ खिलाडिय़ों आदि से परिचय प्राप्त कर अपने संबोधन में प्रतियोगिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पहला मैच संस्कार स्काई ने 9 विकेट से जीत लिया। इसमें पहले गेंदबाजी करते हुए संस्कार स्काई ने मात्र 77 रन ेमें गोयल कन्सट्रक्शन टीम को ऑल आउट कर दिया। संस्कार की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट रामचन्द्र शर्मा ने, 3 विकेट साहिल शर्मा, 2 विकेट लव्यम राजपूत ने लिया। मैन ऑफ द मैच सचिन चौहान 52 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे मैंच में पॉली फाईटर ने लिटिल एंजल को हराकर विजय प्राप्त की। दिलराज सिंह भाटिया मैन ऑफ द मैंच रहे।




