ग्रामपंचायत त्रिभौना के सरपंच के खिलाफ शिकायत सामाजिक एवं जातिगत बहिष्कार करके अपमानित एवं प्रताड़ित करने का लगा गंभीर आरोप, देर शाम आया मामले में नया मोड़…
रायगढ़ :
सरपंच राजीव कुमारी के निर्देशन से ग्राम वासियों द्वारा किए गए इस अवैध कृत्य से हम एवं हमारा परिवार अत्यंत दुखी एवं व्यथित है एवं हमें घोर अपमान एवं मानसिक व्यथा हो रही है इसके पूर्व भी इस प्रकार की घटना हमारे साथ घटित हुई है जिसका रिपोर्ट दिनांक 31/ 11/ 2022 को पुलिस थाना प्रसार में हमारे द्वारा दर्ज कराया गया है जहां पर हम दोनों पक्षों का समझौता कराया गया था।
उक्त विषय को लेकर के हमारे साथ और अपमान एवं अन्याय किया जा रहा है हम श्रीमान कलेक्टर से विनम्र निवेदन करते हैं की उचित से उचित कार्यवाही करके जल्द से जल्द करवाई कर हमें जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाया जाय।
देर शाम पुसौर तहसीलदार और पुलिस के द्वारा इस मामला की जांच की गई तो जमीन से जुड़ा मामला पाया गया जिसको देर शाम तक पूरा मामले को निपटारा किया गया।






