जिला में 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए 26 टिका केन्द्र बनाया गया

जशपुरनगर 20 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने बताया कि जशपुर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के टीकाकरण करने के लिए विभिन्न विकास खंडों में 26 केन्द्र बनाया गया है और इन केन्द्रों के माध्यम से हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से तीन केंद्र और प्रारंभ किए गए हैं। इनमें पत्थलगांव विकास खंड के लुड़ेग, बागबहार, और दुलदुला विकास खंड के करडेगा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा डी एच जशपुर डी एच जशपुर 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रोग प्राथमिक बगीचा विकास खंड के स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पडरापाठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोकडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटाईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतबा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव एडीएच जशपुर एडीएच जशपुर 2ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुड़ेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार करडेगा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button