मदरसे में इस्लाम पढ़ने जाती थी 13 वर्षीय बच्ची, मौलवी करता था बलात्कार, जब गर्भवती हुई तो..

कोच्ची: केरल में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आय़ा है। जहाँ मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मगर जब वो गर्भवती हो गई तो मामले उजागर हो गया। इसके बाद तमिलनाडु के रहने वाले आरोपित मदरसा शिक्षक शराफुद्दीन (27) को अरेस्ट कर लिया गया। बच्ची दो महीने की गर्भवती है।

रिपोर्ट के अनुसार, बलात्कार के घटना की शुरुआत गत वर्ष नवंबर 2021 से हुई थी। जब मदरसे में असिस्टेंट के रूप में काम करने वाले शराफुद्दीन ने बच्ची को नियमित कक्षा शुरू होने से पहले ही मदरसे में बुलाया औऱ उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। इस मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अर्नाकुलम ग्रामीण की पुलिस ने शराफुद्दीन को अरेस्ट कर लिया है।

बता दें कि शराफुद्दीन लगभग सात वर्ष पूर्व वजाकुलम स्थित मदरसे में सहायक के रूप में आया था। वो पट्टीमट्टम इलाके में किराए के रूम में रहता है। उसे मलयालम भाषा का ज्ञान है। बलात्कार के मामले में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उसने बताया कि अभी तक उसका निकाह नहीं हुआ है। बहरहाल आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button